PM Kisan 24th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के करोड़ों सीमांत और छोटे किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण आर्थिक सहारा बन चुकी है। इस योजना के तहत सरकार पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर करती है। बता दें कि अब तक इस योजना की 23 किस्तें जारी हो चुकी हैं, जिसके बाद से किसानों को 24वीं किस्त का इंतजार है।
हालांकि, कई बार कागजी गड़बड़ियों या आवश्यक औपचारिकताओं के पूरा न होने के कारण पात्र लाभार्थियों की किस्त भी अटक जाती है। अगर आपके खाते में पिछली किस्त नहीं आई है या आप आगामी किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो आपको समय रहते अपना स्टेटस जांचना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कि किन वजहों से किसानों का पैसा अटक सकता है।