PM Kisan Scheme Fraud Alert 2026: देश के करोड़ों किसानों को आर्थिक मदद देने वाली 'पीएम किसान सम्मान निधि योजना' इन दिनों साइबर ठगों के निशाने पर है। जालसाजों ने भोली-भाली जनता और किसानों को अपने जाल में फंसाने के लिए ठगी का एक बिल्कुल नया और खतरनाक तरीका निकाला है। इस नए पैंतरे के तहत स्कैमर्स अगली किस्त के रुकने या ई-केवाईसी अपडेट न होने का डर दिखाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं।
जरा सी सावधानी हटने पर किसानों की जिंदगी भर की कमाई एक झटके में गायब हो रही है। आइए इस लेख में समझते हैं कि ठगों का यह नया हथकंडा क्या है ताकि आप और आपका परिवार इस डिजिटल धोखाधड़ी का शिकार होने से बच सके।