PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में लगभग हर एक वर्ग के लिए किसी न किसी तरह की योजना चलती है। फिर चाहे इस योजना को राज्य सरकार चलाए या फिर केंद्र सरकार। हर साल कई तरह की नई योजनाएं शुरु होती हैं, तो कई पुरानी योजनाओं में बदलाव भी किए जाते हैं। इन सबके बीच किसानों के लिए चलने वाली पीएम किसान योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। वही, इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। इसी क्रम में अब बारी 17वीं किस्त की है जिसका इंतजार किसानों को बेसब्री से है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि 17वीं किस्त कब तक जारी हो सकती है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...