फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: अगर आप भी उठाना चाहते हैं पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त का लाभ, तो ऐसे करें स्कीम में आवेदन

Sun, 13 Aug 2023 11:35 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment - फोटो : Istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Registration Process: देश में करोड़ों किसान आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। इन किसानों को खेती किसानी करते समय कई बार कर्ज का सहारा लेना पड़ता है। वहीं अगर ठीक समय पर उपज तैयार नहीं होती है। ऐसे में किसानों के ऊपर आफतों का पहाड़ टूट पड़ता है। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार स्कीम्स का संचालन कर रही हैं। इन स्कीम्स के अंतर्गत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इन्हीं स्कीम्स में एक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। यह भारत सरकार की एक बेहद ही शानदार योजना है। इस स्कीम के अंतर्गत हर साल किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के माध्यम से जारी किया जाता है। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment - फोटो : Istock
भारत सरकार अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14 किस्त जारी कर चुकी है। आने वाले कुछ महीनों में अब सरकार 15वीं किस्त के पैसों को जारी करेगी। अगर आप भी किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त का लाभ उठाना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको योजना में आवेदन की प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
pm kisan new - फोटो : istock
इस स्कीम में आवेदन के लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना है। इसके बाद फार्मर कॉर्नर में न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा। 

जानना जरूरी: व्हाट्सएप से हो गए हैं बोर, तो इन एप्स का कर सकते हैं इस्तेमाल, मिल रहे कई एडवांस फीचर

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
इसके बाद आपको मांगी गई सभी जरूरी डिटेल्स को दर्ज करना है। नेक्स्ट स्टेप पर आपको इमेज कोड को दर्ज करना है। अब ओटीपी के बटन पर क्लिक करें। इस प्रोसेस को करने के बाद आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
आप जैसे ही ओटीपी फिल करेंगे। उसके बाद स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन हो जाएगा। यहां आपको अपनी जरूरी डिटेल्स को दर्ज करके दस्तावेजों को अपलोड करके सेव बटन पर क्लिक करना है। इन सभी प्रोसेस को फॉलो करके आप आसानी से स्कीम में आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें