PM Kisan Samman Nidhi Yojana: भारत सरकार जरूरतमंदों की मदद के लिए कई सारी सरकारी योजनाएं लाती है। इन योजनाओं से लोगों को काफी लाभ मिलता है। केंद्र के अलावा राज्य सरकारें भी मिलकर या अपने स्तर पर अलग अलग कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं के जरिए जरूरतमंदों की मदद करती हैं। स्वास्थ्य, रोजगार, सस्ता राशन, बीमा कवर और आर्थिक लाभ देने जैसी कई तरह की योजनाओं के जरिए लोगों को काफी मदद मिल रही है। ऐसी ही एक योजना देश के जरूरतमंद किसानों के लिए चलाई जा रही है। दरअसल, इस योजना का नाम है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना के तहत किसानों को आर्थिक लाभ दिए जाते हैं, ताकि वो खेती से जुड़ी अपनी जरूरतों को पूरा कर सके। इस पैसे को सीधे लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है, जहां से वो इसे निकाल लेते हैं। लेकिन अब आगे चलकर आपको अपनी किस्त के पैसे लेने के लिए बैंक नहीं जाना पड़ेगा। जी हां, ये सच है, तो चलिए आपको पीएम किसान योजना से जुड़े इस लाभ के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...