PM Kisan Samman Nidhi Yojana: जब भी किसी योजना को सरकार द्वारा शुरू किया जाता है तो हमेशा देखा जाता है कि इस योजना का लाभ कितने लोगों को मिल सकता है और कितने लोगों को नहीं, क्योंकि अलग-अलग योजनाओं के जरिए अलग-अलग लोगों को लाभ दिया जाता है। जैसे, अगर आप एक किसान हैं तो सरकार द्वारा आपके लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाती है जिसमें से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना।
ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: हर साल मिलेंगे 6 हजार रुपये, किसान इस योजना में करें आवेदन; जानें तरीका
दरअसल, पीएम किसान योजना को भारत सरकार चलाती है और इस योजना का लाभ सिर्फ उन किसानों को देने का प्रावधान है, जो इस योजना के लिए पात्र हैं। इस योजना से अगर आप जुड़ते हैं तो सरकार द्वारा आपको सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। योजना के तहत अब तक कुल 20 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब अगली बारी 21वीं किस्त की है। अगर आप भी इस योजना से जुड़े हैं और चाहते हैं कि आपको भी अगली किस्त का लाभ मिले, तो कुछ काम हैं जिन्हें आपको करवाना होता है। तो चलिए जानते हैं ये कौन से काम हैं जिन्हें किसानों को करवाना होता है।
किसान आगे इस बारे में जान सकते हैं...