PM Kisan Yojana Updates: हमारे देश में कई तरह की ऐसी योजनाएं चल रही हैं, जिनका सीधा लाभ गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। इनमें राज्य सरकारों द्वारा और केंद्र सरकार द्वारा अलग-अलग तरह की कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, मुफ्त व सस्ता राशन, बीमा कवर जैसी कई तरह की योजनाएं देश में चल रही हैं। इसी कड़ी में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसके अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। लेकिन देखने में आ रहा है कि कई किसान ऐसे हैं, जो पात्र न होने के बावजदू भी गलत तरीके से इस योजना का लाभ ले रहे हैं। इसलिए आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि कहीं आप तो इस लिस्ट में नहीं हैं, वरना आपको किस्त के पैसे वापस करने पड़ सकते हैं। तो चलिए इस बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...