PM Kisan Samman Nidhi Yojana: बच्चे, युवा, दंपति, विधवा और बुजुर्ग, हर किसी के लिए देश में कोई न कोई योजना चलती रहती है। केंद्र सरकार हो या फिर राज्य सरकारें, ये दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की कल्याणकारी और लाभकारी योजनाओं का संचालन करते हैं। स्वास्थ्य से लेकर मुफ्त राशन के अलावा किसानों के लिए भी केंद्र सरकार की तरफ से योजना चलाई जाती हैं और इस योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के तहत लाभार्थियों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है यानी सालाना 6 हजार रुपये। अब तक 12 किस्त जारी होने के बाद अब 13वीं किस्त का इंतजार सभी को है। लेकिन कुछ किसान ऐसे भी हैं जिनके किस्त के पैसे अटक सकते हैं। इसलिए आपके लिए जरूरी है कि आप लिस्ट चेक करें, क्योंकि अगर आप भी इस कैटेगरी में आते हैं तो आपको मिलने वाले किस्त के पैसे अटक सकते हैं। तो चलिए लिस्ट देखते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...