भारत में किसानों की आर्थिक स्थिति और उनके जीवन स्तर को सुधारने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को चला रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों के भविष्य को सुरक्षित और उनकी आय में वृद्धि करना है। इसी कड़ी में आज हम आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के बारे में बताने वाले हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर साल देश के किसानों को 3 किस्त के रूप में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस स्कीम का लाभ केवल वही किसान उठा सकते हैं, जिनके पास 2 हेक्टेयर या उससे कम भूमि है। इस योजना का उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -