फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: क्या आपको आता है अपना स्टेटस चेक करना? चेक कर जान पाएंगे किस्त की पात्रता के बारे में

Sat, 06 Sep 2025 06:53 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Yojana 21 Kist Release Date: अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़कर लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। बशर्ते आप इस योजना के लिए पात्र हों।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना से जुड़े किसान कैसे अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 21 Installment: केंद्र सरकार की कई सारी योजनाएं मौजूदा समय में चल रही हैं जिनसे एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। सब्सिडी, कोई जरूरत का सामान या फिर आर्थिक मदद करने जैसी कई सारी योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं। जैसे, भारत सरकार एक योजना किसानों के लिए चलाती है और इस योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना का उद्धेश्य किसानों की आय बढ़ाना, उन्हें खेती के लिए आर्थिक मदद करना आदि है।

मौजूदा समय में इस योजना से सिर्फ वे किसान जुड़ सकते हैं जो किसान इस योजना के लिए पात्र हैं। इस योजना के तहत समय-समय पर आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। योजना से जुड़े करोड़ों किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इसी क्रम में इस बार 21वीं किस्त जारी होगी जिसमें भी हर किस्त की जगह 2 हजार रुपये दिए जाएंगे। ऐसे में आप अपना स्टेटस चेक कर ये जान सकते हैं कि आपको इस किस्त का लाभ मिल सकता है या नहीं। तो चलिए जानते हैं स्टेटस चेक करने के तरीके के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान योजना से जुड़े किसान कैसे अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
आपको किस्त मिल सकती है या नहीं? ऐसे चेक कर सकते हैं अपना स्टेटस:-

पहला स्टेप
  • आपको अगर ये चेक करना है कि आपको किस्त का लाभ मिल सकता है या नहीं, तो आप अपना स्टेटस चेक कर लें
  • स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
  • आप चाहें तो आधिकारिक किसान एप पर भी जा सकते हैं
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान योजना से जुड़े किसान कैसे अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
  • फिर आपको यहां पर 'Know Your Status' वाला ऑप्शन मिलेगा
  • आपको इस दिए हुए ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भरना है
  • अगर रजिस्ट्रेशन नंबर ध्यान नहीं तो यहां से आप इसे जान सकते हैं

4 of 5
पीएम किसान योजना से जुड़े किसान कैसे अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
  • इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर देखकर भर देना है
  • अब आपको कैप्चा कोड भरना है जो आपकी स्क्रीन पर दिया होता है
  • फिर गेट डिटेल वाले बटन पर क्लिक करें जिसके बाद आपको अपना स्टेटस दिख जाएगा और आप जान पाएंगे कि आपको किस्त का लाभ मिल सकता है या नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना से जुड़े किसान कैसे अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं? - फोटो : AdobeStock
योजना से जुड़ें तो फिर ये काम जरूर करवा लें:-
  • अगर आप चाहते हैं कि आपको पीएम किसान योजना के अंतर्गत मिलने वाले सालाना 6 हजार रुपये का लाभ मिलता रहे, तो इसके लिए ई-केवाईसी जरूर करवा लें
  • लाभार्थियों को भू-सत्यापन का काम भी करवाना होता है, क्योंकि इसे न करवाने पर आपकी किस्त अटक सकती है
  • किसान ध्यान से अपने बैंक खाते में डीबीटी का विकल्प भी ऑन करवा लें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें