फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: जल्द आने वाली है 13वीं किस्त, न अटके पैसे इसलिए किसान आज ही करवा लें ये दो जरूरी काम

Tue, 13 Dec 2022 11:16 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
13वीं किस्त लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी है? - फोटो : Istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: हमारे देश में कई ऐसी योजनाएं चल रही हैं, जिनका लाभ शहरों से लेकर गांवों तक में रहने वाले लोग उठा रहे हैं। इन योजनाओं का उद्धेश्य गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाना होता है। जहां एक तरफ राज्य सरकारें कई तरह की योजनाएं चलाती है, तो दूसरी तरफ केंद्र सरकार भी कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं के जरिए लोगों तक लाभ पहुंचाती है। जैसे- किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिए जाते हैं। योजना के अंतर्गत अब तक 12 किस्त जारी हो चुकी है और अब सभी को 13वीं किस्त का इंतजार है। ऐसे में जरूरी है कि किसान ये दो काम जरूर करवा लें, जिनके बारे में आप आगे जानेंगे। अगर आप ऐसा नहीं करवाते हैं, तो किस्त के पैसे अटक सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
13वीं किस्त लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी है? - फोटो : istock
पहला काम
  • आप अगर पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और आप चाहते हैं कि आपके किस्त के पैसे न आटके, तो ऐसे में आपको भू-सत्यापन करवाना है। अगर आपने ये अब तक नहीं करवाया है, तो अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में संपर्क करके आप ये करवा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
13वीं किस्त लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी है? - फोटो : Istock
दूसरा काम
  • आप चाहते हैं कि आपके किस्त के पैसे न अटके, तो इसके लिए बेहद जरूरी है कि आप ई-केवाईसी करवा लें। सरकार की तरफ से पहले ही साफ कर दिया गया है कि प्रत्येक लाभार्थी को ये करवाना जरूरी है। अगर आप ये नहीं करवाते हैं, तो आपके किस्त के पैसे अटक सकते हैं।

4 of 5
13वीं किस्त लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी है? - फोटो : istock
घर बैठे खुद कर सकते हैं ई-केवाईसी:-

स्टेप 1
  • आपको ई-केवाईसी करवाने के लिए किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना है और यहां पर 'फॉर्मर कॉर्नर' वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। फिर आपको सक्रीन पर नजर आ रहे 'ई-केवाईसी' के विकल्प पर क्लिक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
13वीं किस्त लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी है? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर यहां भरना है और फिर सर्च पर क्लिक करना है। अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आया होगा, जिसे यहां दर्ज करें। आखिर में 'ओटीपी सबमिट' पर क्लिक कर दें। इससे आपकी ई-केवाईसी सफलतापूर्वक हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें