PM Kisan Samman Nidhi Yojana Eligibility: देश में करोड़ों किसान भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। केंद्र सरकार इस योजना के अंतर्गत हर साल किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भेजती है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल किसानों के खाते में तीन किस्तों के रूप में भेजा जाता है। भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही इस स्कीम का उद्देश्य गरीब किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस स्कीम के जरिए सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करके कृषि क्षेत्र के विकास में बढ़ावा देना चाहती है। भारत सरकार अब तक इस योजना की कुल 15 किस्तें ट्रांसफर कर चुकी है। अगर आप भी इस योजना में आवेदन करने जा रहे हैं। ऐसे में आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पात्रता मानदंडों के बारे में पता होना जरूरी है।
विज्ञापन
2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : Istock
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत खासतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर किसानों के लिए की गई है। ऐसे में इस स्कीम का लाभ केवल गरीब किसान ही उठा सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : Istock
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ वे लोग नहीं उठा सकते हैं, जो या तो सरकारी नौकरी कर रहे हैं या इनकम टैक्स भर रहे हैं। एक परिवार में केवल एक सदस्य को ही इस योजना का लाभ दिया जाता है।
4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : Istock
अगर कोई व्यक्ति ईपीएफओ का सदस्य है। उसे भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करने जा रहे हैं, तो आपको पात्रता की इन शर्तों के बारे में पता होना जरूरी है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। आप पीएम किसान पोर्टल पर विजिट करके आसानी से इस स्कीम में आवेदन कर सकते हैं।