PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में किसानों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में कुछ सालों पहले भारत सरकार ने एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना को शुरू किया था। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। आज के समय देशभर के करोड़ों किसान केंद्र सरकार की इस शानदार स्कीम का लाभ उठा रहे हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत हर साल किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की राशि को ट्रांसफर किया जा रहा है। 6 हजार रुपये की यह आर्थिक सहायता तीन किस्तों के रूप में जारी की जाती है। हर किस्त को 4 महीनों के अंतराल पर जारी किया जाता है। अब तक कुल 13 किस्त के पैसों को सरकार किसानों के खाते में ट्रांसफर कर चुकी है। अक्सर लोगों का प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े कई सवाल रहते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : Istock
कई लोगों का सवाल रहता है कि अगर पिता के नाम पर खेत है, तो क्या बेटा भी भारत सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा सकता है? अगर आपका भी यह सवाल है, तो यह खबर खास आपके लिए है।
विज्ञापन
3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : Istock
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर किसी व्यक्ति के पिता के नाम पर खेत है। हालांकि, वह खेतों में किसानी और जरूरी कृषि कार्य करता है। ऐसे में उस व्यक्ति को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए व्यक्ति के नाम पर जमीन का होना जरूरी है। वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ परिवार का केवल एक सदस्य ही उठा सकता है।