फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: ई-केवाईसी, भू-सत्यापन और आधार लिंकिंग जरूर करवा लें किसान, वरना अटक सकती है 21वीं किस्त

Tue, 09 Sep 2025 09:58 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Yojana 21 Installment: पीएम किसान योजना के अंतर्गत इस बार 21वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन इसके लिए आपको कुछ काम करवाने जरूरी होते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
21वीं किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana E-KYC: देश में इस वक्त किसानों पर क्या मुसीबत आई हुई ये शायद किसी को बताने की जरूरत नहीं? क्योंकि पंजाब समेत कई राज्यों के किसान बाढ़ की मार झेल रहे हैं जिसके कारण न सिर्फ उनकी फसल बर्बाद हो गई है। बल्कि, कई जगह तो बाढ़ के पानी के कारण खेती योग्य जमीन को भी नुकसान पहुंचा है। ऐसे में इन किसानों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

किसान बड़ी मेहनत से अपने खेत में फसल लगाता है और अगर बाढ़ या अन्य चीजों से फसल बर्बाद हो जाए, तो उसकी पूरी मेहनत खराब हो जाती है और इसका सीधा असर उसकी आर्थिक चीजों पर पड़ता है। इसलिए सरकार कई योजनाओं के जरिए किसानों की आर्थिक मदद करती है। जैसे, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत भी आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। वहीं, इस योजना की अब 21वीं किस्त (2 हजार रुपये दिए जाएंगे) जारी होगी। इसलिए आपको कुछ काम करवाने जरूरी हो जाते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन से काम हैं। आप इन कामों के बारे में यहां जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
21वीं किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock
योजना को समझ लें
  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना को भारत सरकार चलाती है जिसका लाभ सिर्फ पात्र किसानों को दिया जाता है। इस योजना में साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं और अब तक कुल 20 बार ये लाभ जारी हो चुका है। ऐसे में इस बार 21वीं किस्त की बारी है। आप भी अगर इस योजना के लिए पात्र हैं, तो आप योजना से जुड़कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
21वीं किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock
ये तीन काम करवाने हैं जरूरी:-

ई-केवाईसी
  • जो भी किसान इस योजना से जुड़ते हैं उन्हें ई-केवाईसी करवानी होती है। फर्जीवाड़े को रोकने के लिए, सही व्यक्ति को योजना का लाभ देने के लिए, सत्यापन करने के लिए आदि इस काम को करवाया जाता है। आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं। इसके अलावा आप योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in या योजना की आधिकारिक एप किसान एप से भी ई-केवाईसी को करवा सकते हैं।

4 of 5
21वीं किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : AdobeStock
भू-सत्यापन
  • पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली किस्त का लाभ अगर आपको चाहिए तो आपको भू-सत्यापन भी करवाना होता है। इसमें किसानों की खेती योग्य भूमि का सत्यापन किया जाता है। किस्त का लाभ लेने के लिए योजना के नजरिए से ये काम करवाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
21वीं किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock
आधार लिंकिंग
  • आप किसान हैं और इस योजना से जुड़े हैं तो आपको आधार लिंकिंग का काम भी करवाना होता है। इसमें आपको अपने बैंक जाना होता है और वहां जाकर अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवाना होता है। इसके अलावा अपने बैंक खाते में डीबीटी का ऑप्शन भी ऑन करवा लें क्योंकि सरकार डीबीटी के माध्यम से ही किस्त के पैसे हस्तांतरित करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें