फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: 23वीं किस्त से पहले चेक कर लें कहीं आपका ये काम तो अधूरा नहीं? वरना अटक सकते हैं पैसे

Thu, 07 May 2026 10:28 AM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: पीएम किसान योजना के तहत इस बार 23वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन अगर आपका ई-केवाईसी का काम अधूरा है तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी कैसे करवाएं? - फोटो : Amar Ujala AI
PM Kisan Yojana 23rd Installment: देश में चलने वाली कई सारी योजनाएं ऐसी हैं जिनके तहत लाभार्थियों को सीधे आर्थिक लाभ दिया जाता है। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना।

इस योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके तहत लाभार्थियों को सालाना 6000 रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिए जाते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि इस योजना का एक काम ऐसा है जिसे अगर आप नहीं करते हैं या ये काम अधूरा है तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। चलिए जानते हैं 23वीं किस्त के लिए कौन सा काम जरूरी है...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी कैसे करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
कौन सी किस्त आनी है इस बार?
  • पीएम किसान योजना की अब तक कुल 22 किस्त जारी हो चुकी हैं
  • इस बार योजना की 23वीं किस्त जारी होगी
  • योजना से जुड़े करोड़ों पात्र किसानों को इस किस्त का लाभ मिलेगा
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी कैसे करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
किस्त के लिए कौन सा काम जरूरी है?
  • पीएम किसान योजना के तहत जो सबसे जरूरी काम है वो है ई-केवाईसी का
  • योजना से जुड़ने वाले सभी किसानों को ये काम करवाना अनिवार्य होता है
  • आपको ये देखना होता है कि कहीं आपका ये काम अधूरा तो नहीं है, वरना आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं

4 of 5
पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी कैसे करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
कैसे करवाएं ई-केवाईसी?
  • अगर आपने ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आप खुद योजना के आधिकारिक पोर्टल से इस काम को कर सकते हैं
  • इसके लिए पहले इस वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
  • फिर ई-केवाईसी वाले ऑप्शन पर क्लिक करके आप ओटीपी आधारित ई-केवाईसी करवा सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी कैसे करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
  • आप चाहें तो अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से भी ई-केवाईसी का काम करवा सकते हैं
  • इसके लिए पहले सीएससी सेंटर जाएं
  • यहां पर अपना आधार कार्ड दिखाएं जिसके बाद आपके बायोमेट्रिक लिए जाते हैं
  • फिर आपकी ई-केवाईसी कर दी जाती है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें