PM Kisan Yojana
- फोटो : AdobeStock
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के नियमों के अनुसार परिवार से केवल एक ही सदस्य इस योजना का लाभ ले सकता है। अगर परिवार के पास खेती योग्य जमीन है, तो उस जमीन के आधार पर केवल एक लाभार्थी को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। परिवार का वही सदस्य इस योजना में आवेदन कर सकता है, जिसके नाम पर कृषि भूमि रजिस्टर्ड है।