फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: जल्द से जल्द करा लें ये तीन जरूरी काम, वरना अटक सकती है 19वीं किस्त

Sun, 05 Jan 2025 12:38 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको तीन ऐसे जरूरी कार्यों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको जल्द से जल्द पीएम किसान सम्मान निधि योजना में करवा लेना चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : Adobe Stock
देश की एक बड़ी आबादी खेती और किसानी से जुड़ी है। हालांकि, देश में कई किसान आज भी आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। इन किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना उनमें से एक है। इस योजना की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2019 में की थी। भारत सरकार इस योजना के अंतर्गत देश के गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की यह राशि 3 किस्तों के रूप में जारी की जाती है। हर किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये डीबीटी के जरिए किसानों के खाते में भेजे जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 13 करोड़ से ज्यादा किसान अब तक इस स्कीम का लाभ ले चुके हैं। देश में कुछ किसान ऐसे भी हैं जो गलत तरीके से इस स्कीम का लाभ ले रहे हैं। सरकार इन किसानों के प्रति काफी सख्त है।
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : Adobe Stock
इसी कड़ी में आज हम आपको तीन ऐसे जरूरी कार्यों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको जल्द से जल्द पीएम किसान सम्मान निधि योजना में करवा लेना चाहिए। अगर आप इन जरूरी कार्यों को नहीं कराते हैं, तो आपको स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : Adobe Stock

ई-केवाईसी

अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना का बिना रुकावट लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको जल्द से जल्द इस स्कीम में ई-केवाईसी करवा लेनी चाहिए। देश में अभी भी कई किसान ऐसे हैं जिन्होंने इस स्कीम में केवाईसी नहीं करवाई है। ई-केवाईसी न कराने पर आपकी किस्त के पैसे अटक सकते हैं।

4 of 5
पीएम किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : Adobe Stock

गलत जानकारी ठीक करें 

अगर आपने पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करते समय किसी प्रकार की गलत जानकारी दर्ज की थी, जैसे कि नाम, जेंडर, उम्र आदि, तो आपको अगली मिलने वाली किस्त के पैसे अटक सकते हैं। लाभ पाने के लिए आपको जल्द से जल्द इन गलतियों को ठीक कर लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : Adobe stock

डीबीटी ऑन करवाएं 

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को अपने बैंक में डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर ऑन करवाना जरूरी है। सरकार डीबीटी के जरिए ही किस्त के पैसे सीधे लाभार्थी किसान के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करती है। अगर आपके बैंक अकाउंट में डीबीटी ऑन नहीं होगा, तो आपको किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें