19th Kist For PM Kisan Samman Nidhi Yojana: आप अगर किसी योजना के लिए पात्र हैं तो फिर आप आवेदन करके लाभान्वित हो सकते हैं। केंद्र से लेकर राज्य सरकारें तक कई तरह की योजनाएं चलाती हैं जिनमें कई तरह के अलग-अलग लाभ देने का प्रावधान है। इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसके अंतर्गत पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है।
भारत सरकार की इस योजना से मौजूदा समय में करोड़ों किसान जुड़े हुए हैं और लाभ ले रहे हैं। दूसरी तरफ इस बार इस योजना के अंतर्गत 19वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन क्या आपको इस किस्त का लाभ मिलेगा? अगर आप भी इस योजना से जुड़े हैं तो आप यहां इस बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं किन किसानों को ये किस्त मिल सकती है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...