फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: कब खाते में आ सकती है 22वीं किस्त? लाभ पाने के लिए किसान ऐसे कराएं ई-केवाईसी

Fri, 09 Jan 2026 09:27 AM IST
श्रुति गौड़ यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Samman Nidhi Yojana : हर बार की तरह इस साल भी किसानों को सम्मान निधि योजना की किस्त आने का इंतजार है। ऐसे में जरूरी है कि आप पहले ईकेवाईसी करा लें। इसका सही तरीका हम आपको बताएंगे। 
विज्ञापन
1 of 4
कब खाते में आ सकती है 22वीं किस्त? - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Samman Nidhi Yojana : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की एक ऐसी योजना है, जिसके तहत पात्र किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। ये राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में तीन बराबर किस्तों में ट्रांसफर की जाती है। इसी के चलते देशभर के करोड़ों किसान अब पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं।

पिछली 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी की गई थी, जिसके बाद से ही किसान अगली किस्त की तारीख को लेकर लगातार सर्च कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले वर्षों के पैटर्न को देखा जाए तो 22वीं किस्त फरवरी के महीने में कभी भी किसानों के खाते में भेजी जा सकती है।

हालांकि सरकार की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है। फिलहाल आपको बता दें कि इसके लिए आपको ई-केवाईसी कराना जरूरी है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किसान ई-केवाईसी कैसे और कहां करा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
कब खाते में आ सकती है 22वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
कैसे कराएं ई-केवाईसी

जानकारी के मुताबिक, सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि 22वीं किस्त का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिन्होंने e-KYC प्रक्रिया पूरी कर ली है। e-KYC न कराने वाले किसानों की किस्त रोकी जा सकती है। e-KYC कराने के लिए किसान pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाकर e-KYC विकल्प चुन सकते हैं। यहां आधार नंबर डालकर OTP के जरिए आसानी से e-KYC पूरी की जा सकती है। इसके लिए किसान का मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना जरूरी है। जिन किसानों को ऑनलाइन प्रक्रिया में दिक्कत आती है, वे नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर भी e-KYC करवा सकते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 4
कब खाते में आ सकती है 22वीं किस्त? - फोटो : Amar Ujala
ऐसे चेक करें स्टेटस

किसान अपनी किस्त का स्टेटस जानने के लिए पीएम किसान के पोर्टल पर जाकर Know Your Status सेक्शन में आधार नंबर, मोबाइल नंबर या बैंक अकाउंट नंबर के जरिए जानकारी चेक कर सकते हैं। अगर स्टेटस में कोई त्रुटि दिखाई दे रही है, तो उसे जल्द ठीक कराना जरूरी है, ताकि 22वीं किस्त समय पर खाते में आ सके।
 
विज्ञापन

4 of 4
कब खाते में आ सकती है 22वीं किस्त? - फोटो : AdobeStock
कुल मिलाकर, अगर किसान समय रहते e-KYC और बैंक से जुड़ी जानकारी अपडेट कर लेते हैं, तो उन्हें 22वीं किस्त के ₹2,000 बिना किसी रुकावट के मिल सकते हैं। सरकार का उद्देश्य है कि सही और पात्र किसानों तक ही योजना का लाभ पहुंचे, इसलिए नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें