Pm Kisan Samman Nidhi Yojana 22 Installment: किसी भी योजना को शुरू करके सरकार उन लोगों की मदद करने का प्रयास करती है जो असल में उस योजना के लिए पात्र होते हैं। मौजूदा समय में देश में कई अलग-अलग तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं और इन्हीं में से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना को भारत सरकार द्वारा चलाया जाता है और इस योजना का लाभ सिर्फ पात्र किसानों को ही देने का प्रावधान है।
अगर आप भी एक किसान हैं और इस योजना के लिए पात्र हैं तो योजना से जुड़ सकते हैं। इस योजना के जरिए किसानों को आर्थिक लाभ दिए जाते हैं और इस बार योजना की 22वीं किस्त जारी होनी है जिसमें किसानों को 2-2 हजार रुपये मिलने हैं। पर क्या आप जानते हैं ये किस्त कब जारी हो सकती है? किस्त फरवरी में आ सकती है या मार्च में? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...