PM Kisan Samman Nidhi Yojana 21 kist: देश में चलने वाली अलग-अलग योजनाएं अलग-अलग वर्गों और लोगों को लाभ देने का काम करती है। सरकार द्वारा समय-समय पर कई पुरानी योजनाओं को बेहतर बनाने के लिए काम किया जाता है या उनमें बदलाव किए जाते हैं। दूसरी तरफ कई नई योजनाओं को भी सरकार लेकर आती है। जैसे, वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत हुई।
इस पीएम किसान योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना का लाभ सिर्फ किसानों को दिया जाता है। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र किसान हैं तो आप इस योजना से जुड़कर आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस बार योजना के तहत 21वीं किस्त जारी होनी है जिसका लाभ करोड़ों किसानों को मिल सकता है। इसलिए अगर आप भी चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले तो आपको फौरन कुछ काम करवा लेने चाहिए जिनके बारे में आप आगे जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...