PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Kist: अगर आप एक किसान हैं तो आपके लिए राज्य सरकारों से लेकर केंद्र सरकार तक कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। मौजूदा समय में देश में कई तरह की योजनाएं चल रही हैं। जैसे, किसान क्रेडिट कार्ड जिसमें लोन देने की सुविधा है। इसके अलावा सरकार किसानों को खेती में मदद करने के लिए भी कई योजनाएं चलाती है। अगर आप भी एक किसान हैं तो आप उन योजनाओं से जुड़ सकते हैं जिन्हें सरकार आपके लिए चलाती है।
ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: कौन से हैं वे किसान जिनकी अटक सकती है 21वीं किस्त? यहां जानें किसान
इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसे भारत सरकार किसानों के लिए चलाती है। अगर आप एक किसान हैं तो आप इस योजना से जुड़ सकते हैं। इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। योजना के तहत अब तक कुल 20 किस्त जारी हो चुकी है और बीती 2 अगस्त को 20वीं किस्त जारी हुई, लेकिन कई किसानों की ये किस्त अटक भी गई है। अगर आपकी भी ये किस्त अटकी है, तो आपको अभी भी ये किस्त मिल सकती है। तो चलिए जानते हैं ये कैसे मिल सकती है।
किसान आगे इस बारे में जान सकते हैं...