फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan: 20वीं किस्त में घट सकती है लाभार्थियों की संख्या? जानें किन किसानों को मिलेगा लाभ और किन्हें नहीं

Mon, 16 Jun 2025 11:52 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Nidhi Ki 20 Kist Kab Aayegi: पीएम किसान योजना के अंतर्गत 20वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन क्या आप जानते हैं किन किसानों को ये लाभ मिल सकता है और किनकी किस्त अटक सकती है? किसान यहां इस बारे में जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
20वीं किस्त कब किसानों के बैंक खाते में आ सकती है? - फोटो : AdobeStock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Kist Beneficiary List: अगर आप एक किसान हैं तो जाहिर है कि आपको खेती करने में काफी मेहनत करनी पड़ती होगी। बरसात हो या गर्मी का मौसम किसानों को तो हर वक्त अपनी फसल का ध्यान रखना पड़ता है, क्योंकि एक गलती और फसल खराब हो सकती है। वहीं, खेती के लिए बीज लेने से लेकर बाजार में फसल बेचने तक में खासी दिक्कतें आती हैं।

ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: इस महीने कब जारी हो सकती है 20वीं किस्त? यहां जान सकते हैं किसान

इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए कई अलग-अलग योजनाओं के जरिए भारत सरकार किसानों की आर्थिक मदद करती है। इसमें से एक योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के अंतर्गत इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन ये किस्त इस बार कितने किसानों को मिलेगी? क्या लाभार्थियों की संख्या घट सकती है? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं किन किसानों को किस्त का लाभ मिल सकता है और किन्हें नहीं। किसान आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
20वीं किस्त कब किसानों के बैंक खाते में आ सकती है? - फोटो : Freepik
20वीं किस्त का लाभ कितने किसानों को मिलेगा?
  • दरअसल, बात अगर पिछली किस्त यानी 19वीं किस्त की करें तो इसमें लगभग 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को किस्त के पैसे मिले। जबकि, इससे पहले 18वीं किस्त का लाभ भी लगभग 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को मिला। ऐसे में अभी विभाग की तरफ से जानकारी नहीं दी गई है कि 20वीं किस्त का लाभ कितने किसानों को मिलेगा। पर माना जा रहा है कि ये संख्या इसके आसपास ही रह सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
20वीं किस्त कब किसानों के बैंक खाते में आ सकती है? - फोटो : Adobe Stock
कब जारी हो सकती है 20वीं किस्त?
  • पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को 20वीं किस्त का इंतजार है, लेकिन अभी आधिकारिक रूप से किस्त जारी होने की तारीख का एलान नहीं किया गया है। वैसे योजना की हर किस्त लगभग 4 महीने के अंतराल पर ही जारी होती है। जैसे, 18वीं किस्त अक्तूबर 2024 में तो 19वीं किस्त फरवरी 2025 में और इस हिसाब से 20वीं किस्त का समय जून 2025 में हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि जून में ये किस्त जारी हो सकती है।

4 of 5
20वीं किस्त कब किसानों के बैंक खाते में आ सकती है? - फोटो : Freepik
किन किसानों को मिलेगी किस्त और किन्हें नहीं?
  • अगर आप भी जानना चाहते हैं कि किन किसानों की किस्त अटक सकती है और किन्हें ये लाभ मिलेगा, तो इसमें सबसे पहले उन किसानों की किस्त अटक सकती है जिन्होंने भू-सत्यापन का कार्य नहीं करवाया है। किस्त का लाभ लेने के लिए ये काम जरूरी है और अगर आप इसे करवा चुके हैं तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
20वीं किस्त कब किसानों के बैंक खाते में आ सकती है? - फोटो : Adobe Stock
  • जिन किसानों ने ई-केवाईसी समय रहते करवा ली है वे भी 20वीं किस्त का लाभ ले सकते हैं, लेकिन जिन किसानों ने ये काम नहीं करवाया है उनकी किस्त अटक सकती है। अपने नजदीकी सीएससी सेंटर, बैंक से, योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in या आधिकारिक एप से भी इस काम को करवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें