देश में करोड़ों किसानों की आजीविका का मुख्य स्त्रोत कृषि है। हालांकि, आज भी देश में करोड़ों किसान आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। किसानों की आय में बढ़ोतरी करने के लिए केंद्र सरकार कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। इन्हीं में एक स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को सालाना 3 किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। प्रत्येक किस्त के अंतर्गत सरकार 2 हजार रुपये की राशि डीबीटी के जरिेए किसानों के खाते में भेजती है। इस योजना का उद्देश्य किसानों की छोटी मोटी कृषि जरूरतों में मदद देना है। देशभर में करोड़ों किसान भारत सरकार की इस योजना का लाभ ले रहे हैं।