PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Date: भारत सरकार देश में किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। इन्हीं में एक स्कीम पीएम किसान सम्मान निधि योजना है। इस स्कीम की शुरुआत केंद्र सरकार ने साल 2019 में की थी। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा देश के छोटे और सीमांत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को सालाना 3 किस्तों के माध्यम से जारी किया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत डीबीटी के माध्यम से भारत सरकार गरीब किसानों के खाते में 2 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर करती है। इस योजना की कुल 19 किस्तों को जारी किया जा चुका है। देशभर में करोड़ों किसान इस योजना का लाभ ले रहे हैं।