फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: किन किसानों के खाते में नहीं आएगी इस बार 20वीं किस्त? जानिए यहां

Sun, 08 Jun 2025 01:44 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

6 हजार रुपये की वित्तीय मदद को सालाना तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। इस योजना का लाभ लेकर किसान अपने खेती किसानी से जुड़ी छोटी मोटी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। 19वीं किस्त को जारी हुए तीन महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है।
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment - फोटो : AdobeStock
देश में आज भी लाखों किसान ऐसे हैं, जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इन किसानों को खेती किसानी करते समय कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करती हैं। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन्हीं योजनाओं में एक स्कीम पीएम किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना की शुरुआत साल 2019 में हुई थी। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। 6 हजार रुपये की वित्तीय मदद को सालाना तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। इस योजना का लाभ लेकर किसान अपने खेती किसानी से जुड़ी छोटी मोटी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। 19वीं किस्त को जारी हुए तीन महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। कई किसान यह जानना चाहते हैं कि सरकार कब तक 20वीं किस्त जारी कर सकती है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment - फोटो : AdobeStock
हालांकि, इस बार आने वाली 20वीं किस्त का लाभ कई किसानों को नहीं मिलेगा। इस खबर के माध्यम से हम आपको उन किसानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके खाते में सरकार इस बार 20वीं किस्त का लाभ नहीं भेजेगी। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment - फोटो : AdobeStock
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त का लाभ उन किसानों को नहीं मिलेगा, जिन्होंने योजना में अब तक ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है। वहीं जिन किसानों ने अपना बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक नहीं कर रखा है, उन्हें भी लाभ मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment - फोटो : AdobeStock
पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करते समय जिन किसानों द्वारा गलत जानकारी दर्ज की गई थी, उन किसानों को भी अगली आने वाली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment - फोटो : AdobeStock
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त सरकार जून महीने में जारी कर सकती है। वहीं सरकार ने अभी तक किस्त के पैसों को ट्रांसफर करने को लेकर कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें