पीएम किसान योजना के किसानों के साथ हो सकती है धोखाधड़ी।
- फोटो : Adobe Stock
इन बातों का रखेंगे ध्यान, तो बच सकते हैं फ्रॉड से:-
फर्जी ई-केवाईसी करवाने वालों से बचकर
- अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो ई-केवाईसी के नाम पर होने वाले फ्रॉड से बचकर रहें क्योंकि जालसाज किसानों को ठगने के लिए इसका सहारा ले रहे हैं। इसमें आपके पास कॉल आ सकता है जिसमें ऑनलाइन ई-केवाईसी करवाने के लिए कहा जाता है। साथ ही आपको डराया भी जा सकता है कि अगर आप अभी हमसे ई-केवाईसी नहीं करवाएंगे तो आपकी किस्त अटक सकती है और आपका आवेदन तक रद्द हो सकता है।