PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19th Kist: सरकार अलग-अलग वर्गों के लिए विभिन्न प्रकार की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इनमें राज्य की अलग और केंद्र सरकार की अलग योजनाएं शामिल हैं। अगर आप भी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आवेदन कर सकते हैं। जैसे, जो किसान अगर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए पात्र हैं तो वे इस योजना से जुड़कर हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद का लाभ ले सकते हैं।
योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को अब तक कुल 18 किस्त का लाभ मिल चुका है और अब बारी 19वीं किस्त की है जिसका इंतजार सभी किसानों को है। पर यहां पर सवाल ये है कि ये किस्त कब जारी हो सकती है क्योंकि मीडिया रिपोर्ट्स में जनवरी और फरवरी दोनों महीने का जिक्र होता हुआ नजर आ रहा है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं 19वीं किस्त कब जारी हो सकती है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...