देश को आजाद हुए 75 साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। वहीं आज भी देश में करोड़ों किसान आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। इन किसानों की आय में बढ़ोतरी करने और उनके जीवन स्तर को सुधारने के लिए भारत सरकार कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना भी इनमें से एक है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश के छोटे और सीमांत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2019 में की थी। इस योजना के जरिए भारत सरकार हर साल तीन किस्तों के माध्यम से 6 हजार रुपये की राशि किसानों के खाते में भेजती है। 5 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के वाशिम जिले में इस स्कीम की 18वीं किस्त जारी की थी।