फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan: कब तक खाते में आ सकती है 19वीं किस्त? क्या पति-पत्नी दोनों ले सकते हैं स्कीम का लाभ?

Wed, 25 Dec 2024 11:53 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2019 में की थी। इस योजना के जरिए भारत सरकार हर साल तीन किस्तों के माध्यम से 6 हजार रुपये की राशि किसानों के खाते में भेजती है।
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Freepik

देश को आजाद हुए 75 साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। वहीं आज भी देश में करोड़ों किसान आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। इन किसानों की आय में बढ़ोतरी करने और उनके जीवन स्तर को सुधारने के लिए भारत सरकार कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना भी इनमें से एक है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश के छोटे और सीमांत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2019 में की थी। इस योजना के जरिए भारत सरकार हर साल तीन किस्तों के माध्यम से 6 हजार रुपये की राशि किसानों के खाते में भेजती है। 5 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के वाशिम जिले में इस स्कीम की 18वीं किस्त जारी की थी।

विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Adobe Stock

18वीं किस्त मिलने के बाद से देश के करोड़ों किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। देश में कई किसान यह जानना चाहते हैं कि भारत सरकार कब तक इस योजना की 19वीं किस्त को किसानों के खाते में भेज सकती है।

Post Office: क्या है मंथली इनकम स्कीम? जिसमें निवेश करने पर हर महीने मिलेंगे 1 लाख से ज्यादा रुपये

विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Adobe Stock

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त देश के करोड़ों किसानों के खाते में अगले साल फरवरी के महीने में जारी कर सकती है। हालांकि, सरकार ने अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

Sanjeevani Yojana: संजीवनी योजना के अंतर्गत दिल्ली के किन बुजुर्गों को मिलेगा मुफ्त इलाज? जानिए डिटेल्स

4 of 5
PM Kisan new - फोटो : Adobe Stock

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले कई किसानों का अक्सर यह सवाल रहता है कि क्या किसान के साथ-साथ उसकी पत्नी भी इस योजना का लाभ ले सकती है? आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।

Investment: 7 हजार रुपये यहां निवेश करके कुछ सालों में जुटा सकते हैं 32 लाख, समझिए गणित

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Freepik
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ किसान पति और पत्नी दोनों लोग एक साथ नहीं ले सकते हैं। स्कीम का लाभ दोनों में से किसी एक सदस्य को ही मिलेगा, जिसके नाम पर कृषि भूमि रजिस्टर्ड है।

Solar Water: बाजार में खूब बिक रहा यह सोलर वॉटर हीटर, चलाने पर नहीं आएगा कोई बिजली बिल, जानें कितनी है कीमत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें