फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: 19वीं किस्त जारी हुए बीत चुके हैं 4 दिन, अगर अब तक खाते में नहीं आए पैसे तो करें ये काम

Fri, 28 Feb 2025 10:19 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19th Installment: अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़ते हैं तो आपको आर्थिक लाभ मिलते हैं जिसमें आपके बैंक खाते में सालाना 6 हजार रुपये भेजे जाते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
क्या अभी भी आ सकती है अटकी हुई 19वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
PM Kisan Samman Nidhi: भारत सरकार ही नहीं बल्कि, राज्य सरकारें भी किसानों के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती हैं। जैसे, बात अगर केंद्र सरकार की योजना की करें तो इसमें किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाई जाती है। इस योजना से जो किसान जुड़ते हैं उन्हें सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है।

अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो इस बार जारी हुई 19वीं किस्त का लाभ आपको मिला होगा? लेकिन अगर किसी कारण आपकी किस्त अटक गई है तो आप इसका कारण जान सकते हैं जिससे आपको अटकी हुई किस्त का लाभ मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं किन किसानों की और क्यों 19वीं किस्त अटकी हो सकती है। अगली स्लाइड्स में योजना से जुड़े किसान इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
क्या अभी भी आ सकती है अटकी हुई 19वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
नहीं आई किस्त तो क्या करें?
  • अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और आपके खाते में अब तक 19वीं किस्त नहीं आई है तो आप योजना के कॉल सेंटर के टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं। पीएम किसान कॉल सेंटर का टोल-फी नंबर 1800-180-1551 है। अगर आपके खाते में किस्त नहीं आई है तो आप यहां कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
क्या अभी भी आ सकती है अटकी हुई 19वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
  • किसान कॉल सेंटर में कॉल करके आप जान सकते हैं कि आपके बैंक खाते में 19वीं किस्त क्यों नहीं आई है यानीं किस्त अटकने का कारण क्या है
  • आप यहां पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके अलावा अगर आपका कोई काम अधूरा है तो आपको बताया जाता है कि इसको आप कैसे पूरा करवा सकते हैं।

4 of 5
क्या अभी भी आ सकती है अटकी हुई 19वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
ईमेल भी है
  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और आपके खाते में भी 19वीं किस्त नहीं आई है तो आप कॉल सेंटर के अलावा योजना की आधिकारिक ईमेल आईडी pm kisan -ict@gov.in पर ईमेल भी कर सकते हैं। यहां पर पूछ सकते हैं कि किस्त क्यों नहीं आई है और आगे कैसे मिलेगी आादि।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या अभी भी आ सकती है अटकी हुई 19वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
इतने किसानों को मिला 19वीं किस्त का लाभ
  • पीएम किसान योजना से जुड़े लाभार्थियों को बीती 24 फरवरी को 19वीं किस्त का लाभ मिला। बिहार के भागलपुर से पीएम नरेंद्र मोदी ने 19वीं किस्त जारी की और 9.8 करोड़ पात्र किसानों के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये की किस्त भेजी गई। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें