फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: किसानों के खाते में पहुंचे दो-दो हजार रुपये, ऐसे पता करें अकाउंट में पैसे आए हैं या नहीं

Sat, 05 Oct 2024 01:18 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : amar ujala
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के वाशिम जिले में आयोजित एक खास कार्यक्रम में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त जारी कर दी है। इस दौरान सरकार ने देशभर के करीब 9.4 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में कुल 20 हजार करोड़ रुपये की धनराशि ट्रांसफर की है। 18वीं किस्त का लाभ पाने के बाद देशभर के करोड़ों किसान काफी खुश हैं। बीते लंबे समय से देश के करोड़ों किसान 18वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे। उनका यह इंतजार आज खत्म हो चुका है। देशभर के करोड़ों किसानों के खाते में आज डीबीटी के माध्यम से दो-दो हजार रुपये की राशि ट्रांसफर कर दी गई है। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप इस बारे में पता कर सकते हैं कि आपके खाते में किस्त के पैसे आए हैं या नहीं। आइए जानते हैं -
विज्ञापन

2 of 5
kisan new - फोटो : Freepik
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त जारी होने के बाद अगर आपके खाते में दो हजार रुपये की राशि ट्रांसफर हुई है। इस स्थिति में आपके मोबाइल नंबर पर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त के दो हजार रुपये के क्रेडिट होने का मैसेज आया होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
kisan new - फोटो : Freepik
अगर आपके मोबाइल नंबर पर इसको लेकर कोई मैसेज नहीं आया है। इस स्थिति में आप अपने नजदीकी एटीएम पर विजिट कर सकते हैं। वहां जाकर आपको एटीएम मशीन से मिनी स्टेटमेंट निकलवाना है। इस तरह आप पता कर सकते हैं कि आपके खाते में 18वीं किस्त के पैसे आए हैं या नहीं। 

PM Kisan Nidhi Yojana: बस कुछ देर में खत्म होने वाला है 18वीं किस्त का इंतजार, पीएम मोदी करने वाले हैं जारी

4 of 5
kisan new - फोटो : Freepik
इसके अलावा आप अपने बैंक में विजिट करके भी इस बारे में पता कर सकते हैं। बैंक में जाकर आपको पासबुक एंट्री करवानी है। अगर पीएम किसान सम्मान निधि योजना के दो हजार रुपये आपके खाते में आए हैं। इस स्थिति में पासबुक पर इसकी स्टेटमेंट प्रिंट होकर आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kisan new - फोटो : Freepik
वे किसान जिन्होंने योजना में भूलेखों का सत्यापन और ई-केवाईसी नहीं कराई है उनके खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त नहीं आई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें