PM Kisan Samman Nidhi Yojana 18th Installment: 5 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के वाशिम जिले में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त को जारी कर दी है। इस दौरान भारत सरकार ने देशभर के करीब 9.4 करोड़ किसानों के खाते में 20 हजार करोड़ रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की है। देशभर के करोड़ों किसान बीते लंबे समय से 18वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे। उनका यह इंतजार नवरात्रि के शुभ अवसर पर खत्म हो चुका है।
वहीं देश में कई किसान ऐसे हैं, जिनके खाते में अभी तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त नहीं आई है। अगर आपके खाते में भी योजना की 18वीं किस्त नहीं आई है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको उन जरूरी कार्यों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जिन्हें कराने के बाद आपके खाते में अटकी हुई 18वीं किस्त तुरंत आ सकती है।