फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: सरकार इस दिन जारी कर सकती है 14वीं किस्त, लाभ पाने के लिए जल्द करा लें ये दो जरूरी काम

Sun, 02 Jul 2023 11:34 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 14th Kist Kab Aayegi: भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त के पैसों को 27 फरवरी, 2023 को ट्रांसफर किया था। उसके बाद से करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक बेहद ही शानदार स्कीम है। इस स्कीम के अंतर्गत भारत सरकार हर साल किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की राशि को ट्रांसफर कर रही है। 6 हजार रुपये की इस राशि को हर साल तीन किस्तों के माध्यम से जारी किया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये आर्थिक रूप से कमजोर किसानों के खाते में भेजे जाते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं भारत सरकार कब तक किसानों के खाते में 14वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर कर सकती है? आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
अभी तक सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर करने को लेकर किसी प्रकार का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो भारत सरकार जुलाई महीने में 15 तारीख से पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर कर सकती है। इससे पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त को 30 जून से पहले ट्रांसफर करने को लेकर दावा किया जा रहा था। 

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त का लाभ उठाना चाहते हैं। ऐसे में आपको जल्द से जल्द आगे बताए गए दो कामों को करा लेना चाहिए।

MF SIP: 666 रुपये की बचत करके बन सकते हैं करोड़पति, जानिए क्या है निवेश का यह गणित
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन जल्द से जल्द करा लेना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं। ऐसे में आपको योजना का लाभ नहीं मिलेगा। 

IRCTC: नेपाल में काठमांडू और पोखरा घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया टूर पैकेज, सिर्फ इतने रुपये देना होगा किराया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें