PM Kisan Samman Nidhi Yojana 14th Kist Kab Aayegi: भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त के पैसों को 27 फरवरी, 2023 को ट्रांसफर किया था। उसके बाद से करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक बेहद ही शानदार स्कीम है। इस स्कीम के अंतर्गत भारत सरकार हर साल किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की राशि को ट्रांसफर कर रही है। 6 हजार रुपये की इस राशि को हर साल तीन किस्तों के माध्यम से जारी किया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये आर्थिक रूप से कमजोर किसानों के खाते में भेजे जाते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं भारत सरकार कब तक किसानों के खाते में 14वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर कर सकती है? आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -