फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: जल्द आ रही है 14वीं किस्त, लाभ पाने के लिए किसान तुरंत ऐसे कराएं अपनी ई-केवाईसी

Sat, 01 Jul 2023 05:11 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
PM Kisan Yojana - फोटो : Istock
PM kisan yojana 14 kist kab aayegi: किसानों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए भारत सरकार कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का संचालन कर रही है। आज भी देश में करोड़ों किसानों को आर्थिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए सरकार ने कुछ सालों पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को शुरू किया था। भारत सरकार इस योजना के अंतर्गत हर साल गरीब किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। हर किस्त जारी करने के बीच का अंतराल 4 महीनों का होता है। अब तक सरकार कुल 13 किस्त के पैसों को ट्रांसफर कर चुकी है। 13वीं किस्त के मिलने के बाद से कई किसान बेसब्री के साथ 14वीं किस्त के पैसों का इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
PM Kisan Yojana - फोटो : Istock
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त 15 जुलाई से पहले आ सकती है। हालांकि, इससे पहले 30 जून को जारी किए जाने का दावा किया जा रहा था। 
विज्ञापन

3 of 7
PM Kisan Yojana - फोटो : Istock
वहीं आधिकारिक तौर पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त के ट्रांसफर होने को लेकर किसी प्रकार का एलान नहीं किया गया है। वे किसान जिन्होंने अभी तक योजना में अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है। उनको योजना का लाभ नहीं मिलेगा। 

Plastic Rice: कहीं आप भी तो नहीं खा रहे बाजार से खरीदा हुआ प्लास्टिक चावल, ऐसे करें पहचान

4 of 7
PM Kisan Yojana - फोटो : Istock

ऐसे कराएं अपनी ई-केवाईसी

  • ई-केवाईसी कराने के लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना है।
विज्ञापन

5 of 7
PM Kisan Yojana - फोटो : Istock
  • इसके बाद फार्मर सेक्शन में ई-केवाईसी के विकल्प का चयन करें। 
विज्ञापन

6 of 7
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : iStock
  • इसके बाद आपको आधार कार्ड नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करके सर्च बटन पर क्लिक करना है।
  • नेक्स्ट स्टेप पर आधार से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करें। कुछ देर बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : iStock
  • ओटीपी दर्ज करते ही आपकी ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें