PM Kisan Samman Nidhi Yojana: 13वीं किस्त जारी होने के बाद से देशभर के करोड़ों किसान 14वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। उनका यह इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। भारत सरकार जल्द प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त को किसानों के खाते में ट्रांसफर कर सकती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के गरीब किसानों के लिए चलाई जा रही केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम है।
इस योजना के अंतर्गत हर साल किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। 6 हजार रुपये की यह आर्थिक सहायता हर साल किसानों के खाते में तीन किस्त के माध्यम से जारी की जाती है। हर किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि 4 महीनों के अंतराल में किसानों के खाते में भेजी जाती है। अब तक किसानों के खाते में कुल 13 किस्त के पैसे ट्रांसफर किए जा चुके हैं।