PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में कई तरह की योजनाएं चल रही हैं, जिनका लाभ गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोग ले रहे हैं। जहां एक तरफ राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेश के लोगों के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही हैं, तो वहीं केंद्र सरकार भी अलग-अलग वर्ग के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। इसी कड़ी में केंद्र सरकार किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चला रही है। योजना के अंतर्गत सालाना 6 हजार रुपये किसानों को दिए जाते हैं, और इस पैसे को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों के रुप में दिया जाता है। वहीं, अब 13वीं किस्त का इंतजार किसान कर रहे हैं। पर क्या आप जानते हैं कि कुछ काम ऐसे हैं, जिन्हें किसानों को करवाना जरूरी है? शायद नहीं, पर अगर वो ऐसा नहीं करवाते हैं तो किस्त के पैसे अटक सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन कामों के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...