फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: बड़ा अपडेट! इस दिन जारी हो सकती है 13वीं किस्त, लाभ पाने के लिए किसान जरूर करें ये काम

Sun, 01 Jan 2023 11:52 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 13th Installment: भारत सरकार किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। देश में आज भी कई किसान ऐसे हैं, जिन्हें खेती किसानी करते समय कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करती हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का उद्देश्य किसानों की इसी समस्या को दूर करना है। योजना के अंतर्गत हर साल किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। 6 हजार रुपये की यह आर्थिक सहायता किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये की तीन किस्त के रूप में जारी की जाती है। अब तक किसानों के खाते में कुल 12 किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया जा चुका है। वहीं जल्द ही किसानों के खाते में 13वीं किस्त आ सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में - 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत सरकार 13वीं किस्त के पैसों को जनवरी माह के पहले सप्ताह में जारी कर सकती है। हालांकि, इसको लेकर सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
वहीं सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का गलत ढंग से लाभ ले रहे किसानों के खिलाफ काफी सख्त है। ऐसे में जिन किसानों ने अब तक अपने भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है। उनको योजना का लाभ नहीं मिलेगा। 

Airtel: यह है एयरटेल का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, 19 रुपये की कीमत पर मिल रहे हैं ये बेनिफिट

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
भूलेखों के सत्यापन के लिए आप अपने नजदीकी कृषि कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। अगर आप समय रहते भूलेखों का सत्यापन नहीं कराते हैं। इस स्थिति में आपको योजना का लाभ नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
इसके अलावा आपको समय रहते प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ई-केवाईसी करा लेनी चाहिए। ई-केवाईसी की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आप पीएम किसान पोर्टल पर विजिट करके योजना में अपनी ई-केवाईसी करा सकते हैं। ई-केवाईसी नहीं कराने पर आपको 13वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें