PM Kisan Yojana 12th Kist: देश के अन्नदाता यानी किसान को किसी तरह की आर्थिक परेशानी न हो। इसके लिए कई तरह की योजनाएं देश में चल रही है। जहां एक तरफ इसमें से कुछ योजनाएं राज्य सरकार द्वारा, तो कई योजनाएं केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाती हैं जिनका सीधा लाभ जरूरतमंद और पात्र किसानों को दिया जाता है। ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसे केंद्र सरकार द्वारा उन किसानों के लिए चलाया जा रहा है जो गरीब और जरूरतमंद हैं। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। इसमें हर चार महीने के अंतराल पर 2-2 हजार रुपये की किस्त के रूप में ये पैसे सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। 31 मई को योजना की 11वीं किस्त जारी की गई, और अब सभी को 12वीं किस्त का इंतजार है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर ये पैसे कब तक आ सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...