फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana अगर आपने भी कर लिया है ये एक काम, तो जानें कब मिल सकती है 12वीं किस्त

Wed, 28 Sep 2022 09:46 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त कब आ सकती है - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment: देश में रहने वाले जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लिए केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकारें तक कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। जैसे- मुफ्त व सस्ता राशन, पेंशन योजना, आवास योजना आदि। ठीक ऐसे ही अगर आप एक किसान हैं, तो आपके लिए भी सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है जिसमें से एक योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के अंदर किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है, और इन पैसों को किस्तों में भेजा जाता है। अब तक 11 किस्त जारी हो चुकी है और सभी लाभार्थियों को 12वीं किस्त का इंतजार है। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आपने एक छोटा सा काम कर लिया हो। तो चलिए जानते हैं ये काम आखिर क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त कब आ सकती है - फोटो : https://pmkisan.gov.in/
ये है वो काम
  • दरअसल, अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं, तो आपके लिए बेहद जरूरी है कि आपने ई-केवाईसी करवाई हो। इसकी आखिरी तारीख 31 अगस्त 2022 थी। हालांकि, अभी पीएम किसान पोर्टल पर ओटीपी बेस्ड केवाईसी आप करवा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त कब आ सकती है - फोटो : Amar Ujala
क्यों है जरूरी
  • सरकार की तरफ से पहले ही साफ कर दिया गया था कि पीएम किसान योजना के प्रत्येक लाभार्थी के लिए केवाईसी करवाना अनिवार्य है। अगर योजना से जुड़ा कोई किसान इसे नहीं करवाता है, तो उसके किस्त के पैसे अटक सकते हैं।

4 of 5
पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त कब आ सकती है - फोटो : istock
  • वहीं, देखा जा रहा है कि योजना से कई किसान अपात्र होते हुए भी गलत तरीके से इस योजना से जुड़े और लाभ भी ले रहे हैं। ऐसे लोगों की पहचान करने के लिए भी ई-केवाईसी शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त कब आ सकती है - फोटो : istock
कब आ सकती है 12वीं किस्त?
  • योजना के अंतर्गत अब तक 11 किस्त के पैसे किसानों के बैंक खाते में आ चुके हैं, और अब सभी को 12वीं किस्त का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नवरात्रि के दिनों में ये पैसे जारी हो सकते हैं। हालांकि, आधिकारिक घोषणा का अभी सभी को इंतजार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें