फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM kisan Yojana: किसानों के लिए बड़ा अपडेट, इस दिन आ सकती है 12वीं किस्त, लाभ पाने के लिए तुरंत करें ये काम

Wed, 17 Aug 2022 12:51 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : अमर उजाला
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment Update: अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाते हैं। ऐसे में ये खबर खास आपके लिए है। इस योजना की शुरुआत खासतौर पर देश में आर्थिक रूप से कमजोर किसानों के लिए की गई है। योजना के अंतर्गत हर साल 3 किस्त के रूप में किसानों को दो-दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। अब तक किसानों के खाते में कुल 11 किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया जा चुका है। वहीं आने वाले कुछ महीनों में उनके खाते में 12वीं किस्त के पैसे भी ट्रांसफर किए जा सकते हैं। भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत साल 2018 में की थी। इस योजना का उद्देश्य देश के गरीब किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। अगर आप 12वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में आपको जल्द से जल्द अपनी ई-केवाईसी पीएम किसान सम्मान निधि योजना में करा लेनी चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : istock
अगर आप समय रहते प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ई-केवाईसी नहीं कराते हैं। ऐसे में आपको आने वाली 12वीं किस्त के पैसों का लाभ नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : iStock
सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी कराने की अंतिम तारीख 31 अगस्त, 2022 तय की है। इससे पहले ई-केवाईसी की अंतिम तारीख 31 जुलाई, 2022 थी। इसे बाद में बढ़ाकर 31 अगस्त कर दिया गया।

4 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : iStock
ऐसे में आपको 31 अगस्त की डेडलाइन से पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ई-केवाईसी करा लेनी चाहिए। ई-केवाईसी कराने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : iStock
ई-केवाईसी के लिए आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना की ऑफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना है। इसके बाद आपको फार्मर कॉर्नर में ई-केवाईसी का विकल्प मिलेगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करके आप आसानी से अपनी ईकेवाईसी करा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 12वीं किस्त के पैसों को सितंबर महीने में ट्रांसफर किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें