PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार कई तरह की योजनाओं का संचालन करती है और इन्हीं में से एक योजना किसानों के लिए भी है। दरअसल, इस योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इसके अंतर्गत जो किसान योजना के लिए पात्र होते हैं उन्हें साल में 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है और इस पैसे को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। इसी कड़ी में इस बार लाभार्थियों को 16वीं किस्त मिलनी है, लेकिन शायद आप न जानते हों कि कई किसान ऐसे भी हैं जिनकी किस्त अटक सकती है। ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि ये कौन किसान हैं और कहीं इस लिस्ट में आप भी तो शामिल नहीं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...