फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: किसान ध्यान से आज ही करवा लें ई-केवाईसी, वरना अटक सकती है 17वीं किस्त

Fri, 07 Jun 2024 10:51 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
किसान ई-केवाईसी कैसे करवाएं? - फोटो : istock
PM Kisan Yojana 17th Kist: जब आप किसी सरकारी योजना से जुड़ते हैं तो आपको कई तरह के लाभ मिलते हैं जिनमें आर्थिक लाभ भी शामिल होते हैं। दरअसल, सरकार इन योजनाओं के जरिए हर जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचाने की कोशिश करती है। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए। इस योजना में किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है। ऐसा करके सालाना 6 हजार रुपये का लाभ लाभार्थियों को दिया जाता है। ऐसे में इस बार 17वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन अगर आपने ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए जरूरी हो जाता है कि आप तय समय के अंदर ही इस काम को करवा लें। अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो आप यहां जान सकते हैं कि आप इस काम को कैसे करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ई-केवाईसी करवाने के तरीकों के बारे में। आप आगे इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
किसान ई-केवाईसी कैसे करवाएं? - फोटो : istock
क्यों जरूरी है ई-केवाईसी?
  • दरअसल, सरकार द्वारा केवाईसी इसलिए करवाई जाती है ताकि लाभार्थी की सही पहचान की जा सके। साथ ही धोखाधड़ी को रोकने के लिए भी ई-केवाईसी करवाई जाती है। उदाहरण के लिए सरकार को पता रहता है कि जिस लाभार्थी के लिए उनकी तरफ से लाभ दिया जाता रहा है, वो सही व्यक्ति के पास पहुंच रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
किसान ई-केवाईसी कैसे करवाएं? - फोटो : istock
इन तरीकों से करवा सकते हैं ई-केवाईसी:-

नंबर 1

स्टेप 1
  • आपको ई-केवाईसी करवाने के लिए सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है और यहां पर दिए हुए 'ई-केवाईसी' के ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको 12 अंकों का आधार नंबर भरना है और फिर सर्च पर क्लिक करना है

4 of 6
किसान ई-केवाईसी कैसे करवाएं? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे यहां भर दें
  • फिर आपको सबमिट पर क्लिक करना है और इसके बाद आपकी ई-केवाईसी पूरी हो जाती है।
विज्ञापन

5 of 6
किसान ई-केवाईसी कैसे करवाएं? - फोटो : istock
नंबर 2
  • आप बैंक जाकर भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं
  • यहां पर आपको ई-केवाईसी का फॉर्म भरना होता है और साथ में आधार कार्ड की कॉपी जैसे अन्य दस्तावेज लगाने होते हैं
  • फिर आपका बायोमेट्रिक लिया जाता है और इसके बाद ई-केवाईसी हो जाती है
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
किसान ई-केवाईसी कैसे करवाएं? - फोटो : istock
नंबर 3
  • अगर आपने ई-केवाईसी के काम को अब तक नहीं करवाया है, तो इसे करवाने के लिए आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जा सकते हैं
  • यहां अपने साथ आधार कार्ड जरूरी लेकर जाएं
  • फिर यहां पर आपको बायोमेट्रिक लेकर ई-केवाईसी कर दी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें