फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Nidhi: पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों के पास जरूर होने चाहिए ये हेल्पलाइन नंबर

Sat, 07 Dec 2024 11:16 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम किसान योजना का लाभ सिर्फ किसानों को मिलता है और अगर आप भी इस योजना से जुड़े हैं तो आपको इस योजना के हेल्पलाइन नंबर्स के बारे में पता होना जरूरी हो जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
किसान किन नंबर्स पर कॉल करके मदद ले सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
PM Kisan Yojana 19th Kist Helpline Numbers: भारत सरकार की कई योजनाएं हैं जिनके जरिए लोगों को लाभ दिए जाते हैं। किसी योजना में आर्थिक लाभ तो किसी योजना के जरिए सब्सिडी आदि दी जाती है। इसी क्रम में बात अगर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की करें तो इस योजना के अंतर्गत सिर्फ किसानों को ही लाभ दिया जाता है। जो किसान इस योजना से जुड़ते हैं उन्हें साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है। अगर आप भी इस पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो आपको इस योजना के हेल्पलाइन नंबर्स के बारे में पता होना चाहिए क्योंकि ये नंबर्स आपके कई काम आ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
किसान किन नंबर्स पर कॉल करके मदद ले सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
क्यों जरूरी है हेल्पलाइन नंबर्स?
  • जो लोग पीएम किसान योजना से जुड़े हैं उनको इस योजना की हेल्पलाइन के बारे में पता होना जरूरी हो जाता है। आप इन हेल्पलाइन पर कॉल करके किस्त के बारे में, किस्त अटकने के कारणों के बारे में, कौन से काम करवाने जरूरी हैं, किस्त कब जारी हो सकती है आदि। ऐसी योजना से जुड़ी कई अन्य जानकारियों के बारे में जान सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
किसान किन नंबर्स पर कॉल करके मदद ले सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
ये हैं हेल्पलाइन नंबर्स:-
  • पीएम किसान योजना का सबसे पहला हेल्पलाइन नंबर है 155261 जिस पर कॉल करके आप योजना के बारे में जान सकते हैं और उचित मदद ले सकते हैं
  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना की हेल्पलाइन नंबर 1800115526 पर कॉल करके भी आप अपनी समस्या का समाधन पा सकते हैं

4 of 5
किसान किन नंबर्स पर कॉल करके मदद ले सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • इन दोनों हेल्पलाइन नंबर्स के अलावा भी एक और नंबर है जिस पर आप संपर्क करके योजना से जुड़ी चीजों के बारे में जान सकते हैं। इसके लिए आप 011-23381092 नंबर पर कॉल कर सकते हैं। यहां से लाभार्थियों की उचित मदद की जाती है। अगर आपको भी इस योजना के बारे में या अन्य चीजों के बारे में जानना है तो आप इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किसान किन नंबर्स पर कॉल करके मदद ले सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
19वीं किस्त का इंतजार
  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक कुल 18 किस्त जारी हो चुकी है और अब बारी 19वीं किस्त की है जिसका इंतजार सभी किसानों को है। वैसे तो अभी किस्त जारी होने की तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि जनवरी माह में किस्त जारी हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी होती है और अक्तूबर (जब 18वीं किस्त जारी हुई थी) के बाद अगले चार महीने का समय जनवरी में हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें