PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में लगभग हर एक वर्ग के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का असल उद्धेश्य हर जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक आर्थिक मदद और अन्य चीजों का लाभ पहुंचाना है। जैसे- किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को साल में 3 बार 2-2 हजार रुपये की किस्तों में दिया जाता है। अब तक किसानों को 13 किस्त मिल चुकी हैं और अब बारी 14वीं किस्त की है, लेकिन उससे पहले आपको एक काम करवाना जरूरी है। वरना आप 14वीं किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन सा काम है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...