फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojna: किसान जल्द निपटा लें ये जरूरी काम, नहीं तो अटक सकती है 21वीं किस्त

Mon, 15 Sep 2025 12:28 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

PM Kisan Samman Nidhi Scheme: भारत सरकार ने साल 2019 में किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के जरिए किसानों को हर चार महीने के अंतराल पर साल में 3 बार 2-2 हजार रुपये यानी कुल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
किसान जल्दी निपटा लें ये जरूरी काम, नहीं तो अटक सकती है 21वीं किस्त - फोटो : Adobe Stock
PM Kisan Samman Nidhi Scheme: भारत सरकार किसानों को प्रोत्साहित करने और आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। भारत सरकार ने साल 2019 में किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के जरिए किसानों को हर चार महीने के अंतराल पर साल में 3 बार 2-2 हजार रुपये यानी कुल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। 

इस योजना का लाभ लेकर किसान खेती किसानी से जुड़ी अपनी छोटी मोटी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। सरकार हर किस्त के तहत 2 हजार रुपये की राशि किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर करती है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना देशभर में काफी लोकप्रिय है। अब तक सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की कुल 20 किस्तों को जारी कर चुकी है। अब किसानों के मन में सवाल है कि आखिर 21वीं किस्त कब जारी होगी। 
 
विज्ञापन

2 of 7
किसान जल्दी निपटा लें ये जरूरी काम, नहीं तो अटक सकती है 21वीं किस्त - फोटो : AdobeStock
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में आयोजित एक खास कार्यक्रम में दो अगस्त को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी की थी। अब किसानों को 21वीं किस्त का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त अक्तूबर महीने में जारी कर सकती है। हालांकि, सरकार ने अभी तक आधिकारिक तौर पर 21वीं किस्त जारी करने की तारीख का कोई एलान नहीं किया है। 
 
विज्ञापन

3 of 7
किसान जल्दी निपटा लें ये जरूरी काम, नहीं तो अटक सकती है 21वीं किस्त - फोटो : AdobeStock
हालांकि, कई बार ऐसा होता है कि कई किसानों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पाता है। दरअसल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन करते समय किसानों से छोटी-बड़ी गलतियां हो जाती हैं। इसकी वजह से उनके खाते में पीएम किसान योजना की 2000 रुपये की राशि नहीं आती है। ऐसे में किसानों को इस योजना की 21वीं किस्त जारी होने से पहले अपने आवेदन की स्थिति को जरूर जांच लेनी चाहिए। अगर आवेदन में किसी तरह की कोई गलती दिखती है, तो तुरंत सही कर लें। 
 

4 of 7
किसान जल्दी निपटा लें ये जरूरी काम, नहीं तो अटक सकती है 21वीं किस्त - फोटो : AdobeStock
अगर किसी किसान को अपने आवेदन की स्थिति जाननी है, तो वह पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर उसकी जांच कर सकते हैं। इस बात का पता चल जाएगा कि इस बार उन्हें योजना का लाभ मिलेगा या नहीं। इस दौरान आवेदन की स्थिति में अपना बैंक खाता और आधार नंबर समेत अन्य जानकारियों की भा जांच कर लें।

UPI Payment: यूपीआई के नियमों में आज से हुए ये बड़े बदलाव, 10 लाख रुपये तक कर सकेंगे पेमेंट, जानिए पूरी डिटेल
विज्ञापन

5 of 7
किसान जल्दी निपटा लें ये जरूरी काम, नहीं तो अटक सकती है 21वीं किस्त - फोटो : AdobeStock
अगर आपको आवेदन में किसी भी तरह की गलती दिखाई देती है, तो आप उसे तुरंत सही कर लें। अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, तो 21वीं किस्त से आप वंचित रह सकते हैं। इस योजना का लाभ पाने के लिए ई-केवाईसी जरूरी है। योजना का लाभ पाने के लिए ई-केवाईसी जरूर कर लें। 

Ayushman Scheme: क्या है आयुष्मान भारत योजना, क्या मिलती हैं सुविधाएं? यहां जानिए सबकुछ
विज्ञापन

6 of 7
किसान जल्दी निपटा लें ये जरूरी काम, नहीं तो अटक सकती है 21वीं किस्त - फोटो : AdobeStock
इसके साथ ही आप किसान PM Kisan Beneficiary Status जरूर जांच करें। इसमें इस बात की जानकारी मिल जाएगी कि किसान का नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं। इसके अलावा भी वेबसाइट से अपडेट लेते रहें। 

GST 2.0: 5, 10, 20 रुपये वाले चिप्स-बिस्किट और साबुन के दाम नहीं होंगे कम, जानिए फिर कैसे मिलेगा फायदा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
किसान जल्दी निपटा लें ये जरूरी काम, नहीं तो अटक सकती है 21वीं किस्त - फोटो : Freepik
कहां करें शिकायत? 

अगर सब कुछ ठीके होने के बाद भी पीएम किसान योजना के पैसे आपके खाते में नहीं आते हैं, तो सबसे पहले आप आधिकारिक ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क करें। पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यहां आपके हर समस्या का समाधान किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें