फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: क्यों नहीं आएगी आपके खाते में 20वीं किस्त? यहां जानें क्या हैं कारण

Sat, 26 Apr 2025 10:24 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Samman Nidhi: 20वीं किस्त का इंतजार अब किसान को है, लेकिन कई किसान ऐसे भी हो सकते हैं जिनकी किस्त अटक सकती है। आखिर ये किस्त क्यों अटक सकती है और किन किसानों की अटक सकती है? आप यहां इस बारे में जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
किन किसानों की अटक सकती है 20वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
20th Kist Of PM Kisan Yojana: भारत सरकार की कई सारी योजनाएं हैं जिनमें से कई योजनाओं का लाभ सिर्फ किसानों को दिया जाता है। अगर आप भी एक किसान हैं तो आपको भी ऐसी ही योजनाओं का लाभ मिल सकता है। जैसे, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना को सिर्फ किसानों के लिए चलाया गया है।

ये भी पढ़ें:- Inverter AC Tips: क्या इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी? कौन सा होगा आपके लिए बेस्ट जो बिजली का बिल करेगा कम?

अगर आप एक किसान हैं तो आपको इस योजना का लाभ मिल सकता है। भारत सरकार इस योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये देती है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है, लेकिन कई किसान ऐसे भी हैं जिनकी 20वीं किस्त अटक सकती है। तो चलिए जानते हैं आखिर ये किस्त क्यों अटक सकती है और किन किसानों की अटक सकती है। अगली स्लाइड्स में किसान इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किन किसानों की अटक सकती है 20वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
कब आ सकती है 20वीं किस्त?
  • पीएम किसान योजना की हर किस्त लगभग 4 महीने के अंतराल पर आती है। जैसे, 18वीं किस्त अक्तूबर महीने में आई और 19वीं किस्त फरवरी महीने में जारी हुई। इस हिसाब से 20वीं किस्त जून में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
विज्ञापन

3 of 5
किन किसानों की अटक सकती है 20वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
किन किसानों की अटक सकती है किस्त?

नंबर 1
  • अगर आपने ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो आपकी किस्त अटक सकती है क्योंकि नियमों के तहत किस्त का लाभ पाने के लिए ये सबसे जरूरी काम है। अगर आपने ये काम नहीं करवाया है तो आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर या योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in या एप से भी इस काम को करवा सकते हैं।

4 of 5
किन किसानों की अटक सकती है 20वीं किस्त? - फोटो : Freepik
नंबर 2
  • उन किसानों की भी किस्त अटक सकती है जिन्होंने भू-सत्यापन नहीं करवाया है। इसमें किसानों की जमीन का वेरिफिकेशन किया जाता है और दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है। अगर कोई किसान इस काम को नहीं करवाता है तो उसकी किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किन किसानों की अटक सकती है 20वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 3
  • जिन किसानों ने आधार लिंकिंग के काम को भी नहीं करवाया है उनकी भी किस्त अटक सकती है। इसमें किसानों को अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवाना होता है। इस काम को किसान अपने बैंक जाकर करवा सकते हैं, लेकिन अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आप किस्त से वंचित रह सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें