फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: जल्द जारी हो सकती है 14वीं किस्त, लेकिन इन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ, जानें वजह

Wed, 26 Apr 2023 09:53 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किन किसानों को नहीं मिल सकती है 14वीं किस्त? - फोटो : istock
PM Kisan Yojana: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार ये दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चलाते हैं। इन योजनाओं के जरिए गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचती है। उदाहरण के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ले लीजिए, जिसे किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाया जाता है। इस योजना में किसानों को सालाना 6 हजार रुपये 2-2 हजार रुपये की किस्त के रूप में दिए जाते हैं। बात अगर इस बार आने वाली 14वीं किस्त की करें तो ये जल्द जारी हो सकती है, लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि कई किसान ऐसे भी हैं जो इस लाभ से वंचित रह सकते हैं यानी उनकी किस्त अटक सकती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किन किसानों को नहीं मिल सकती है 14वीं किस्त? - फोटो : Istock
14वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
  • अब तक किसानों को 13 किस्त के पैसे मिल चुके हैं और अब सभी लाभार्थियों को 14वीं किस्त का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मई या जून महीने में ये किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक घोषणा का सभी को इंतजार है।
विज्ञापन

3 of 5
किन किसानों को नहीं मिल सकती है 14वीं किस्त? - फोटो : istock
जान लीजिए किन किसानों की अटक सकती है किस्त:-

नंबर 1
  • पीएम किसान से जुड़े हुए किसान अगर ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त से वंचित रह सकते हैं। नियमों के तहत किस्त पाने के लिए ये अनिवार्य है।

4 of 5
किन किसानों को नहीं मिल सकती है 14वीं किस्त? - फोटो : istock
  • आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं। इसके अलावा आप घर पर खुद ही किसान पोर्टल pmkisan.gov.in से ई-केवाईसी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किन किसानों को नहीं मिल सकती है 14वीं किस्त? - फोटो : istock
नंबर 2
  • अगर आपने फॉर्म में कोई गलती की है तो आप किस्त से वंचित रह सकते हैं। अगर आपकी बैंक खाता संख्या गलत है, तो आपकी किस्त अटक सकती है। इसके अलावा बैंक खाते से आधार कार्ड लिंक न होने पर भी किस्त अटक सकती है। अगर आपने इनमें से कोई गलती की है तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें