फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: अगर चाहिए 19वीं किस्त का लाभ तो भूलकर न करें ये 3 गलतियां, वरना अटक सकते हैं पैसे

Thu, 02 Jan 2025 10:44 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत सरकार कई योजनाओं को चलाती है जिसमें से एक पीएम किसान योजना है। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो इससे जुड़कर लाभान्वित हो सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
किन गलतियों के कारण 19वीं किस्त अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: हमारे देश में कई ऐसी योजनाएं हैं जिनके अंतर्गत आर्थिक मदद दी जाती है यानी सरकार लाभार्थी के बैंक में सीधे पैसे भेजती है। मिलने वाली आर्थिक मदद हर योजना की अलग-अलग होती है। जैसे, बात अगर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की करें तो इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को लाभ दिया जाता है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त साल भर में दी जाती है।

ऐसे में अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आवेदन कर सकते हैं। जबकि, जो किसान पहले से इस योजना से जुड़े हुए हैं या नए जुड़े हैं उन्हें कुछ गलतियां करने से बचना है। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो उनकी किस्त अटक सकती है। तो चलिए जानते हैं ये गलतियां क्या हैं। किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किन गलतियों के कारण 19वीं किस्त अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock
ये हैं वो गलितयां जिन्हें करने से बचना है किसानों को:-

पहली गलती
  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपके लिए ये जरूरी हो जाता है कि आप अपने बैंक खाते में डीबीटी का विकल्प ऑन करवाएं। अगर आप इसे नहीं खुलवाते हैं तो इस गलती की वजह से आपकी किस्त अटक सकती है क्योंकि सरकार डीबीटी के माध्यम से ही किसानों के बैंक खाते में किस्त के पैसे भेजते हैं। आप अपने बैंक की ब्रांच में जाकर ये काम करवा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
किन गलतियों के कारण 19वीं किस्त अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock
दूसरी गलती
  • अगर आपने पीएम किसान योजना में नया आवेदन किया है तो आपको अपने आवेदन फॉर्म में कोई गलती नहीं करनी है। जैसे, नाम में, आधार नंबर भरने में आदि। साथ ही इस बात को भी सुनिश्चित करें कि आपके द्वारा दी गई बैंक खाते की जानकारी सही हो क्योंकि अगर ये गलत होगी तो आपकी किस्त अटक सकती है।

4 of 5
किन गलतियों के कारण 19वीं किस्त अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock
तीसरी गलती
  • अगर आप किस्त का लाभ लेना चाहते हैं तो ध्यान से ई-केवाईसी का काम जरूर करवा लें। अगर आप इस काम को नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए इस काम को जरूर करवा लें। आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से इस काम को करवा सकते हैं। इसके अलावा आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in से भी ये काम करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किन गलतियों के कारण 19वीं किस्त अटक सकती है? - फोटो : Amar Ujala
चौथी गलती
  • अगर आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले तो आपको आधार लिंकिंग का करवाना होता है। इसमें आपको अपने बैंक की ब्रांच में जाना है और वहां जाकर अपने बैंक खाते को अपने आधार कार्ड से लिंक करवाना है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए ऐसी गलती न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें